back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को फूंका

गया, 9 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया के भदवर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मंगलवार की रात सड़क निर्माण में लगी एक पोकलेन (समतल करने वाली मशीन) मशीन में आग लगा दी और फरार हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस इस घटना को लेवी (रंगदारी) से जोड़कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डुमरिया प्रखंड के पिपरवार गांव के पास एक निजी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की रात हथियारबंद नक्सलियों का एक दल सड़क निर्माणस्थल पर पहुंचा और वहां कार्य में लगे पोकलेन मशीन को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी चिपकाया है जिसमें नक्सलियों के द्वारा लिखा गया है कि कंस्ट्रक्शन के मुंशी व ठेकेदार के द्वारा कॉल नहीं उठाया गया था, जिसको लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला लेवी (रंगदारी) से जुड़ा है, जहां नक्सलियों के द्वारा कंपनी के ठेकेदार व मुंशी से लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों द्वारा फोन किया जा रहा था। बताया जाता है कि इसको ठेकेदार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था, इसको लेकर ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵