back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत पर नवादा जेल अधीक्षक निलंबित

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार पुलिस ने एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के बाद नवादा जिले के जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विचाराधीन (अंडर-ट्रायल) कैदी गुड्डू सिंह की छह दिसंबर को सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। वह कथित तौर पर शराब तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा था और उसे 30 सितंबर, 2021 को रजौली चेकपोस्ट पर 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। नवादा जेल प्रशासन के दावों के मुताबिक गुड्डू पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहा था। उसे छह दिसंबर को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्यों ने उसके शरीर पर कुछ बाहरी चोटें देखी और उच्च जेल अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद नवादा के जिलाधिकारी (डीएम) यशपाल मीणा के नेतृत्व में जांच के लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान जेल अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। डीएम ने नवादा जेल के अन्य अधिकारियों के साथ ही डॉक्टर और कुछ कैदियों के बयान भी दर्ज किए। मीणा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जेल के अंदर गुड्डू पर बेरहमी से हमला किया गया था। उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग, डीजीपी कार्यालय और बिहार के एडीजीपी जेल कार्यालय को भेजी। इसके बाद गृह विभाग की अनुशंसा पर एडीजीपी (जेल) ने नवादा जेल अधीक्षक अभिषेक पांडेय के लिए निलंबन आदेश पारित किया है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...