back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग, नीतीश ने लिया जायजा

पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना स्थित बहुमंजिली इमारत विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार को आग लग गयी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस भवन में कई सरकारी विभाग के कार्यालय हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। यह एक विशाल बहुमंजिली इमारत है जहां सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के कार्यालय भी स्थित हैं। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे इस बहुमंजिली इमारत में आग लगी। तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गई। दमकल की कई गाड़ियां राहत और बचाव कार्य में लगाए गए। इसके अलाव एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया। बताया गया कि भवन में कुछ मरम्मत का कार्य भी चल रहा था। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर भवन में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग बुझाने को लेकर अपनाई गई प्रक्रिया और संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई के संबंध में जाना। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक स्थल पर रूककर भवन के अगले और पिछले हिस्से में लगी आग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की खबर मिलने के बाद हमने इस संबंध में पूरी जानकारी ली है। अग्निशमन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आग पर काबू पाने को लेकर लगातार कोशिश की है। इतनी देर तक आग का जारी रहना अपने आप में एक अलग तरह की घटना है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमने विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर जायजा लेने का फैसला किया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने को लेकर पूरी कोशिश की है। सभी अधिकारी इस समय यहां पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना आगे न हो इसको लेकर जो भी जरूरी इक्यूपमेंट हैं, यहां उपलब्ध कराया जायेगा। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...