back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: कुत्ते का इलाज नहीं करवाने के आरोप में कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा में एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है। पशुओं के कल्याण से जुड़ी एक स्वयंसेवी संस्था के सचिव ने एक पालतू कुत्ते का इलाज नहीं करवाने का आरोप लगाते हुए कुत्ते के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुमंत शेखर द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मालीघाट के रहने वाले राजकुमार एक कुत्ता पाले हुए हैं। इसी क्रम में कुत्ते की आंख में जख्म हो गया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने उसका इलाज नहीं करवाया। जब इसकी सूचना सुमंत को मिली तब उसने कुत्ते के मालिक से मुलाकात की और इलाज के लिए अनुरोध किया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक द्वारा संस्था के लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद निजी संस्था दारा ही कुत्ते का इलाज करवाया गया। कहा जा रहा है कि कुत्ते की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर, मिठनपुरा थाना के प्रभारी भागीरथ प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵