back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : गंडक नदी में डूबने से 3 किशोरों की मौत

बेतिया, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंडक नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई बताए जाते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चखनी गांव निवासी हरिशंकर प्रसाद के यहां शादी समारोह के बाद घर के ही तीन युवक गंडक नदी में फूल-पत्ती प्रवाहित करने गए थे। प्रवाहित करने के बाद तीनों युवक नदी में स्नान करने लगे और तीनों नदी के गहरे पानी में उतर गए। गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। बगहा नगर थाना के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चखनी गांव निवासी हरिशंकर प्रसाद के पुत्र सुशील कुमार (18) और बनकटवा गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र गोलू कुमार (20) और रोहित कुमार (19) के रूप में हुई है। गोलू और रोहित दोनों सगे भाई बताए जाते हैं। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵