back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल गैस त्रासदी का तीसरी पीढ़ी पर भी असर !

भोपाल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 37 साल पहले हुए गैस हादसे के बाद की तीसरी पीढ़ी भी जहरीली गैस के दुष्प्रभावों के नतीजों को भोगने को मजबूर है। यही कारण है कि गैस पीडितों के परिवार में शारीरिक और मानसिक तौर पर विकृत बच्चों के जन्म लेने का सिलसिला बना हुआ है। यूनियन कार्बाइड संयंत्र से दो-तीन दिसंबर 1984 की रात को रिसी जहरीली मिथाइल आईसो साइनाइट ने हजारों लोगों को कुछ घंटों में ही मौत की नींद सुला दिया था। उसके बाद भी मौतों का सिलसिला अब तक नहीं थमा है। इस जहरीली गैस के चलते बड़ी संख्या में लोग गुर्दे, हृदय, लीवर के रोगों से जूझ रहे हैं। वहीं पीड़ितों की दूसरी पीढ़ी के बाद तीसरी पीढ़ी भी समस्याओं से जूझ रही है। गैस के दुष्प्रभावों से शिकार हुए बच्चों के जीवन को संवारने में लगी संस्था चिंगारी ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान उनके यहां वर्ष 2020-21 की अवधि में 80 बच्चे छह माह से 2 साल तक की आयु के पंजीकृत हुए हैं, जो विकृति के शिकार है। इससे एक बात साबित होती है कि गैस हादसे के 37 साल बाद भी गैस पीड़ितों के परिवार में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे जन्म ले रहे हैं। गैस पीड़ित माता-पिता से पैदा हुई 10 वर्षीय पूनम अहिरवार जन्म से ही विकृत है। वह पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित है जिससे उसकी गर्दन और हाथ में परेशानी है। इसी तरह 19 वर्षीय मोहम्मद जैद भी जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुआ जिसकी वजह से वो शारीरिकतौर पर विकलांग है। भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एन्ड एक्शन की रचना ढिंगरा का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों में यूनियन कार्बाइड की जहरीली गैसों से प्रभावित माता पिता के जन्मे बच्चों में अनुवांशिक (जीनोटॉक्सिक) विकार पाए गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अध्ययन में हादसे के पांच साल बाद तक जहरीले गैस के संपर्क में आने वाली महिलाओं में गर्भपात की दर बहुत ज्यादा पाई गई। गैस पीड़ित की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के तीन अक्टूबर 1991 के फैसले ने निर्देश दिया था की गैस पीड़ित माता-पिता को पैदा हुए कम से कम एक लाख बच्चों को चिकित्सीय बीमा कवरेज प्रदान किया जाए, मगर आज तक एक भी बच्चे का बीमा नहीं कराया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...