back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरू: महिला ने मंगेतर के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत कराई दर्ज

बेंगलुरू, 21 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरू में एक महिला ने अपने मंगेतर के खिलाफ सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत आईपीसी की धारा 504, 341 और 323 के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और गलत तरीके से रोकने के आरोप में दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर 7 मई को हुई थी और अभी हाल ही में सामने आई है। दुबई में पढ़ाई कर रही लड़की शादी के लिए बेंगलुरु आई थी। जब वह बेंगलुरु पहुंची तो उसका सामान गायब था। बाद में, उसे अपना सामान लेने के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों से एक पत्र मिला। वह अपने मंगेतर के साथ सामान लेने एयरपोर्ट गई थी। जब वह अपने मंगेतर के लौटने का इंतजार कर रही थी, तो महिला को कार के अंदर एक लड़की का नाम और मोबाइल नंबर वाली एक चिट मिली। नंबर पर कॉल करने के बाद उसने पाया कि उसका मंगेतर एक महीने से लड़की के साथ रिलेशन में है। उससे पूछताछ करने पर महिला के मंगेतर ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵