beat-constable-and-head-constable-line-spot-in-dr-couple39s-murder-case
beat-constable-and-head-constable-line-spot-in-dr-couple39s-murder-case

डॉ. दंपती के हत्या मामले में बीट कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। भरतपुर में नीम दा गेट के पास शुक्रवार को डॉक्टर दंपति की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अटलबंध थाने के बीट कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने अटल बंद थाने के बीट कांस्टेबल धारा सिंह और हेड कांस्टेबल भीम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कदम अपने कार्य क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर उठाया गया है। डॉक्टर दंपति का शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है इसके साथ ही चिकित्सा राज्यमंत्री ने भरतपुर पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। गौरतलब है कि भरतपुर में नामी डॉक्टर सुदीप और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता की नीमदा गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग भाग निकले थे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in