क्राइम
बलौदाबाजार : फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस जांच में जुटी
बलौदाबाज़ार/रायपुर, 26 जून (हि.स.)। जिले के भाटापारा थाना इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। भाटापारा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेत की मेड पर लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका शव मिला । इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मृतक की पहचान वीरेन्द्र साहू (30) निवासी ग्राम फरहदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है वीरेन्द्र ने शुक्रवार रात आत्महत्या की है। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल