back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैश वैन लूटने की कोशिश, अपराधियों और सुरक्षा गार्डों के बीच मुठभेड़

मुज़फ़्फ़रपुर,18 मई (हि.स.)। जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है लॉकडाउन में भी बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं ताजा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक का है जहां बैंक का कैश गेट पर खड़े कैश वैन में लोड हो रहा था इसी दौरान बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया। कैश को लेकर सुरक्षा गार्ड और अपराधियों के बीच बैंक गेट पर ही मुठभेड़ हुई जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलीबारी भी हुई है । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर डीएसपी टाउन नाम नरेश पासवान भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बैंक में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई है जिसमें एक कैश वैन के गार्ड को गोली लगी है।नगर थानेदार ओम प्रकाश ने बताया कि घटना हुई है लेकिन अपराधी कैश नहीं लूट पाए जवाबी कार्रवाई में एक गार्ड को भी गोली लगी है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है। संभवत एक अपराधी को भी गोली लगी है जिसकी कोई जानकारी अबतक कन्फर्म नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵