back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में एक और ऑनर किलिंग, सरेआम चाकू से मारकर की शख्स की हत्या

हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक और ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर 24 वर्षीय शख्स की उसके ही पिता के सामने ही हत्या कर दी गई। शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र के बेगम बाजार इलाके में मछली बाजार के पास नीरज कुमार पंवार (22) की शुक्रवार की रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नीरज कुमार अपने पिता राजेंद्र पंवार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी हमलावरों ने उसके सिर पर ग्रेनाइट पत्थर से हमला कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा, उन्होंने चाकू से उस पर वार किया। नीरज कुमार पंवार ने करीब डेढ़ साल पहले अपने ही इलाके की रहने वाली संजना (20) से प्रेम विवाह किया था। संजना दूसरी जाति से थी। करीब डेढ़ महीने पहले उनका एक बच्चा हुआ। संजना का परिवार शादी के खिलाफ था। वह पिछले छह महीने से नीरज की हत्या करने की योजना बना रहा था। एक हफ्ते तक उन्होंने नीरज की हर गतिविधियों पर नजर रखी। शुक्रवार को मौसम खराब होने की वजह से सड़क पर ज्यादा लोग नहीं थे। ऐसे में उन्होंने साजिश को अंजाम देने का फैसला किया। दो बाइक सवार बदमाश नीरज पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को बेगम बाजार बंद का आह्वान किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, नीरज ने एक साल पहले पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी क्योंकि उसे पत्नी के परिवार से जान का खतरा था। –आईएएनएस पीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵