back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची के सबसे पॉश इलाके में बंगले में घुसकर बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या

रांची, 18 मार्च (आईएएनएस)। रांची शहर का सबसे पॉश इलाका माने जाने वाले अशोक नगर में अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे अपराधियों ने एक बंगले में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालंबिका सिन्हा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह उस वक्त घर में अकेली थीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधी घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे थे। वारदात के लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जिस बंगले में वारदात हुई है वह अशोक नगर रोड नंबर 4 में स्थित है। परिजनों के मुताबिक वे लोग कुछ काम से बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने मालंबिका सिन्हा को खून से लथपथ पाया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। बुजुर्ग महिला के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। पुलिस की छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई है कि घर से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। महिला के पति वीके सिन्हा अशोक नगर सोसायटी की जानी मानी शख्सियत हैं। वह अशोकनगर मंदिर सोसायटी के सचिव भी हैं। होली के दिन शहर के पॉश इलाके में हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...