back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह ने उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर जताया दुख , अनिल बलूनी और अजय टम्टा ने भी जताया शोक

नई दिल्ली , 22 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी। अमित शाह ने चंपावत जिले में हुए इस सड़क दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने सड़क हादसे को दुखद बताते हुए ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड के चंपावत में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 14 नागरिकों की मृत्यु का दु:खद समाचार हृदयविदारक है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अल्मोड़ा से लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने सड़क दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा , चम्पावत जनपद के सूखीढ़ाग-ड़ाडामीनार मोटर मार्ग में देर रात्रि एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कई जनो की मृत्यु होने का बहुत ही दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान से प्रार्थना करता हूँ सभी मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके पारिवारिक जनो को इस दु:ख की घड़ी में साहस प्रदान करें । मेरे द्वारा जि़ला प्रशासन से अनुरोध किया गया है सभी दुखी परिवारों इस दु:ख की घड़ी में यथाशीघ्र हर सम्भव सहायता प्रदान करें । ओम शांति शांति शांति । उत्तराखंड के चंपावत जिले में बारात को लेकर लौट रही गाड़ी के खाई में गिरने की वजह से 14 बारातियों की मौत हो गई है और कई बाराती घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। –आईएएनएस एसटीपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵