america-shooting-in-washington-3-injured
america-shooting-in-washington-3-injured

अमेरिका : वाशिंगटन में गोलीबारी, 3 घायल

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन से सटे इलाके में शुक्रवार को एक शख्स ने ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। इस घटना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। ये पुष्टि अधिकारियों ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने शुक्रवार रात ट्वीट किया कि ये घटना एनडब्ल्यू का 2900 ब्लॉक में वैन नेस स्ट्रीट पर हुई। विभाग ने कहा, इसमें दो वयस्क पुरुष और एक बच्ची घायल हुई है। मेयर म्यूरियल बोसेर ने ट्वीट किया कि पुलिस इस सक्रिय खतरे का जवाब दे रही है, जबकि आसपास के निवासियों से जगह-जगह शरण लेने का आग्रह किया। पीड़ितों की स्थिति या किसी गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है। कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैन नेस परिसर में लॉकडाउन लगा हुआ है। छात्रों और विश्वविद्यालय समुदाय के अन्य सदस्यों को भी जगह-जगह शरण लेने की सलाह दी जाती है। --आईएएनएस एसएस/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in