back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के गौहत्या विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जमानत दी

प्रयागराज, 24 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गौहत्या रोकथाम अधिनियम, 1955 के तहत दर्ज एक आरोपी को जमानत दे दी है। जस्टिस सौरभ लावानिया की सिंगल बेंच ने सोनू कसाई नाम के शख्स की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सेक्टर-58 में गौहत्या अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत मामले में जमानत की प्रार्थना के साथ आवेदक की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। आवेदक के वकील का तर्क था कि आवेदक एक निर्दोष व्यक्ति है और उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। एफएसएल रिपोर्ट का आज तक इंतजार है, जिससे यह साबित करना जरूरी है कि कथित रूप से बरामद किया गया रेड मीट बीफ है। एकल गिरफ्तारी के आधार पर आवेदक को पांच मामलों में फंसाया गया है। आवेदक के आपराधिक इतिहास को पूरक हलफनामे में समझाया गया है, जिसे एजीए द्वारा विवादित नहीं किया गया है। ऐसे में आवेदक जमानत पर रिहा होने का हकदार है। यह भी प्रस्तुत किया गया था कि आवेदक कभी भी जमानत की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेंगे और अभियोजन के साथ पूरा सहयोग करेंगे। याचिकाकर्ता ने कहा कि सह-आरोपी राशिद और सूरज प्रकाश और आसिम को अदालत पहले ही जमानत पर रिहा कर चुकी है। अदालत ने आवेदक को जेल से रिहा होने की तारीख से चार सप्ताह के भीतर यूपी गौ सेवा आयोग, लखनऊ में 25,000 रुपये की राशि जमा करने को भी कहा है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...