वारदात: पत्नी के प्रेमी को जयपुर से बुलाकर 20 टुकड़ों में काटा

रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी को जयपुर से बुलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजान देने के लिए फरसे का इस्तेमाल किया था। उसने फरसे से हत्या कर उसके टुकडे़-टुकड़े किए थे।
वारदात: पत्नी के प्रेमी को जयपुर से बुलाकर 20 टुकड़ों में काटा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गाजियाबाद के खोड़ा में दिल दहलाने वाले वारदात को अंजाम दिया गया। इस खबर को सुनने के बाद खोड़ा के लोगों के कान खड़े हो गए। रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी को जयपुर से बुलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए फरसे का इस्तेमाल किया गया। उसने फरसे से हत्या कर उसके टुकडे़-टुकड़े किए थे। इसके बाद कुछ टुकड़ों को बोरी में भरकर नहर किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने शव के बचे हुए हिस्सों को बरामद कर आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड में रिक्शा चालक का एक रिश्तेदार भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली में खोजबीन कर रही है। बता दें कि सिर को धड़ से अलग करके उसे पन्नियों में डाल दिया था। दोनों हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए थे।

जयपुर जिले के कोटपुतली का था अक्षय

डीसीपी दीक्षा शर्मा का कहना है कि शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था। फोन करने वाले शख्स ने खोड़ा थाना क्षेत्र पास एक बोरे में शव होने की सूचना दी। बोरे के अंदर से कुछ अंग बाहर निकले हुए थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसमें से एक युवक की लाश कई टुकड़ों में मिली। मृतक की पहचान अक्षय के रूप में हुई। बता दें कि राजस्थान में जयपुर जिले के कोटपुतली का रहने वाला था।

अक्षय और कातिल की पत्नी गए थे राजस्थान

पुलिस ने बताया कि युवक और हत्यारोपित की पत्नी पूर्व में इंदिरापुरम में काम करते थे। वहीं पर दोनों की जान पहचान हुई थी। करीब दो साल पहले दोनों भाग गए थे। उसके पति ने पुलिस से शिकायत की थी। दोनों राजस्थान से बरामद हुए थे। बच्चों की वजह से उसने पत्नी को फिर से अपने साथ रख लिया था। उसके बाद से युवक राजस्थान में ही रहने लगा था। वह एक-दो माह में यहां आता-जाता रहता था।

पत्नी से संबंध और बेटी के जलने की बात ना हुई बर्दाशत

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने इस महिला से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के उसकी एक बेटी है। दूसरी पत्नी से दो बेटी व एक बेटा है। कुछ दिन पहले उसकी पहली पत्नी की बेटी रेखा चाय से जल गई थी। उसकी छोटी बेटी ने बताया कि वह युवक घर पर आया था। उसके लिए चाय बनाने के दौरान बड़ी बहन जली थी। पत्नी से संबंध और बेटी के जलने की बात उसे नागवार गुजरी। उसने युवक की हत्या करने की योजना बनाई। जिसे उसने गुरुवार को अंजान दे दिया ।

पुलिस की कारवाई पर संदेह

जिस स्थान पर युवक के शव के टुकड़े मिले हैं वह एनएच-9 के किनारे हैं। उसके बगल से सर्विस रोड जाती है। सामने मकान बने हैं। थोड़ी दूरी पर लोधी चौक पुलिस चौकी है। इस स्थान के आसपास पुलिस की गश्त भी होती रहती है। बावजूद इसके आरोपित ने युवक के शव के टुकड़ों को बोरियों में कैद कर फेंक दिया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in