back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के रोहतास में लड़की पर फेंका तेजाब

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। पीड़ित शिल्पी कुमारी विक्रमगंज अनुमंडल के ढांगई गांव की रहने वाली है। घटना उस वक्त हुई जब युवती अपने भाई के साथ विक्रमगंज में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। जब वे एस कॉलेज टर्निग पर पहुंचे तो दो बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया और पीछे बैठे व्यक्ति ने बोतल में बंद तेजाब (एसिड) छात्रा के चेहरे पर फेंक दिया। शिल्पी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि उसके चेहरे के आधा हिस्से झुलस गया है। एसिड ने त्वचा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले के जांच अधिकारी के. एम. शर्मा ने कहा, हमने पीड़िता और उसके भाई के बयानों के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया है। उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...