back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में आवारा कुत्ते पर तेजाब डाला, 5 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, 10 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक में एक गली के कुत्ते को पीटने और उस पर कथित तौर पर तेजाब डालने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बदमाशों ने पूछताछ करने वाली एक बुजुर्ग महिला को भी धमकाया। इस संबंध में बनशंकरी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात में शराब के नशे में गली के कुत्तों पर चिल्लाते थे। उन्होंने गली के कुत्तों को परेशान करने में मजा आता था। 4 मार्च को बनशंकरी के अंबेडकरनगर में आरोपीयों ने गली के कुत्ते को बांध दिया और बिना वजह उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने उस पर कथित तौर पर तेजाब और पेट्रोल छिड़का। 50 साल की एक महिला ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने उसके साथ भी ऐसा ही बर्ताव करने की धमकी दी। इस संबंध में महिला ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पांच वर्षीय घायल नर कुत्ते को एक पशु बचाव केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। केंद्र ने कुत्ते का नाम बनी रखा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 34 (कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य), 428 (किसी भी जानवर को मारकर, जहर देकर, अपंग या बेकार करके शरारत करता है), 429 (मवेशियों को मारना या अपंग करना आदि) और 354 (किसी भी तरह की शरारत करना) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...