accused-of-selling-mopeds-on-olx-crossed-one-lakh
accused-of-selling-mopeds-on-olx-crossed-one-lakh

ओएलएक्स पर मोपेड बेचने का झांसा देकर खाते से एक लाख पार

जोधपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती मथानिया क्षेत्र में एक युवक से ठगी हो गई। शातिर ने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचे जाने का विज्ञापन डाला था। झांसे में आकर वह अपने खाते से एक लाख रूपयों के लगभग राशि लुटा बैठा। पुलिस ने अब आईटी एक्ट में केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। मथानिया पुलिस ने बताया कि मथानिया के रहने वाले विक्रम पुत्र गोविन्द सिंह माली ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 12 फरवरी को ओएलएक्स पर बिकने वाले वाहनों की सूची देख रहा था। तब उसको एक स्कूटी बेचने का विज्ञापन दिखा। जिस पर उसने संपर्क किया। इस पर सामने वाले शख्स ने स्कूटी बुकिंग के नाम पर रजिस्टे्रशन फीस आदि मांगे। साथ ही बैंक खाता संबंधी जानकारी चाही। झांसे में विक्रम ने जानकारी दे दी। तब उसके खाते से अलग अलग मदों में 99 हजर 981 रूपए पार हो गए। बाद में शातिर ने फोन बंद कर दिया। घटना को लेकर साइबर सैल एक्सपर्ट शेषकरण इसकी जांच कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in