accused-of-molesting-woman-accused-of-marriage-arrested
accused-of-molesting-woman-accused-of-marriage-arrested

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला का कई महीनों तक शारीरिक शोषण करने वाले राजस्थान के युवक को वसंतकुंज नॉर्थ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपित ने फेसबुक पर छतरपुर की रहने वाली महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नतीजा महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। लेकिन फिर भी आरोपित ने महिला से शादी से इनकार कर दिया। आरोपित की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू डांगी के तौर पर की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय तलाकशुदा पीड़िता मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है और उसकी दोस्ती आरोपी युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। जिस दौरान महिला का आरोप है कि युवक ने महिपालपुर स्थित एक होटल में उसका जबरन शारीरिक शोषण किया। फिर यह सिलसिला चलने लगा। इसी बीच महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। जब महिला ने युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपित को शुक्रवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in