back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा में बर्थडे पार्टी में हादसा, 2 लोगों की मौत

आगरा, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ताजमहल के नजदीक धंधुपुरा में एक घर सोमवार की देर शाम ढह गया। उस वक्त घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें 40 से 50 युवा तेज गाने बजा रहे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। जिला प्रशासन ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन घायल हो गए। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट पीएन सिंह ने कहा कि जिस घर में उत्सव चल रहा था, उसका नवीनीकरण किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं। चश्मदीदों ने कहा कि पुलिस के बचाव दल ने बड़ी मुश्किल से मलबे से कुछ को निकाला। ताजगंज पुलिस ने कहा कि अनिकेत के जन्मदिन पर घर में 40 से ज्यादा युवा मेहमान घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। घर के अंदर घुसने पर मौज मस्ती करने वाले फिल्मी गानों पर डांस करने में व्यस्त थे। पड़ोसियों ने बताया कि तेज आवाज में गाने बजाने और डांस के कारण छत दुर्घटनाग्रस्त हुई। सौभाग्य से, कुछ लोग दुर्घटना से ठीक दस मिनट पहले ही निकल गए थे। पुलिस ने पुष्टि की कि बर्थडे बॉय अनिकेत सुरक्षित है। घायलों का इलाज चार निजी नसिर्ंग होम में चल रहा है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...