back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप विधायक अमानतुल्लाह अतिक्रमण हटाने के अभियान में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान को अंजाम देने से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अधिकारियों को कथित तौर पर रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी तक आप नेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में ब्योरा पेश नहीं किया है। डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा, अमानतुल्ला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले दिन में, मदनपुर खादर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान, पुलिस ने विधायक खान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया, जो अधिकारियों को तोड़फोड़ अभियान चलाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। जब कुछ लोगों ने इस प्रक्रिया पर गुस्सा जाहिर किया, तब अभियान के दौरान हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵