back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में सर्विस रिवाल्वर से सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत

बेतिया, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में शुक्रवार को बिहार पुलिस के सिपाही ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही संजय कुमार सिंह अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य सिपाही पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक भोजपुर जिले का रहने वाला था और बेतिया व्यवहार न्यायालय के पीपी के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था। बेतिया ( मुख्यालय) पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि सिपाही संजय कुमार सिंह भोजपुर का रहने वाला था और दो साल पहले ही मोतिहारी से स्थानांतरित होकर बेतिया आया था। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵