back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के अमरोहा में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की हत्या की

अमरोहा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के अमरोहा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति पुलिस स्टेशन पहुंचा और दावा किया कि उसने कथित तौर पर अपने पड़ोसी, एक 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है, क्योंकि वह बहुत झगड़ा करती थी। ये घटना गुरुवार शाम को हुई। हसनपुर स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी राजपाल सिंह को हिरासत में ले लिया और उस स्थान पर पहुंचे जहां उसने अपनी पड़ोसी सीमा देवी की गोली मारकर हत्या करने का दावा किया था। उन्हें ठीक उसी इलाके के दीपुर गांव में गोली के घाव के साथ महिला का शव मिला। राजपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे की पत्नी सीमा को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसने बहुत लड़ती थी, परेशान करती थी और उसकी बात नहीं मान रही थी। इसलिए मैंने उसे गोली मार दी। राजपाल हिस्ट्रीशीटर है और हसनपुर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। उस पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। परिवार के अनुसार सीमा के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। बाद में उसने अपने जीजा से शादी कर ली। अमरोहा की पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵