back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब पीने से रोकने पर व्यक्ति पर चाकू से प्राणघातक हमला, दो पर केस दर्ज

राजगढ़, 28 मई (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर दो युवकों ने गालियां देते हुए व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में गंभीर जख्म हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को फरियादी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बलवटपुरा थाना पचोर निवासी रोहित (21) पुत्र बाबूलाल कुशवाह ने बताया कि शराब पीने से रोकने की बात पर बीती शाम न्यू काॅलोनी आटा चक्की के समीप मिले सूरज पुत्र राजू वर्मा और उसके भाई सुशील ने पिता बाबूलाल के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सीने में गंभीर जख्म हो गया। पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 307, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...