back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में 77 साल के एक बिल्डर की हत्या, कैश भी चोरी

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में 77 वर्षीय एक बिल्डर की रविवार सुबह उनके घर में अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वो लोग उनके कमरे में रखी बड़ी मात्रा में नकदी भी ले गए। पुलिस ने ये जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 6.52 बजे एक कॉल आई। सिविल लाइंस इलाके से फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उसके पिता की हत्या अज्ञात लोगों ने की है। बिल्डर राम किशोर अग्रवाल को सुश्रुत ट्रामा सेंटर सिविल लाइंस ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा, यह पता चला कि, लगभग 6.40 बजे, मृतक के बेटे ने उन्हें अपने बिस्तर पर पड़ा पाया, उनके शरीर पर चाकू के चार निशान थे। कमरे से कुछ कार्डबोर्ड बॉक्स भी गायब पाए गए जिसमें नकदी रखी हुई थी। कैश कितना था, इसका पता नहीं चल पाया है। अग्रवाल ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे जबकि उनका बेटा और बहू अपने बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते थे। पुलिस ने कहा कि एक सुरक्षा गार्ड ने तड़के दो लोगों को घर से भागते हुए देखा। सुरक्षा गार्ड का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...