back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिता द्वारा मां की हत्या के बाद घायल बच्चे ने भी दम तोड़ा

कोटा, 02 जून (हि.स.)। कोटा के एक कस्बे में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतरा दिया था। इस हादसे में घायल मासूम बच्चे ने भी बुधवार दम तोड़ दिया। मामला रामपुरा भाटापाड़ा का है यहां मां की हत्या के बाद बुधवार को 9 माह के मासूम बालक ने भी दम तोड़ दिया। पति- पत्नी में आपसी विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसमे बालक के सीने व हाथ के नीचे कुल्हाड़ी के 2 घाव आये थे। कोतवाली थकना क्षेत्र के भाटापङा में आरोपी टिंकू उर्फ सुनील ने मंगलवार देर शाम अपनी पत्नी सीमा (35) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने 9 माह के मासूम बालक पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिसमें बालक को गंभीर घायल अवस्था में परिजनों ने जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां बच्चे ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। रेलवे कॉलोनी माचिस फैक्ट्री निवासी मृतक महिला के भाई प्रदीप ने बताया कि घर पर कार्यक्रम होने के चलते दोनों पति पत्नी अपने दोनों बच्चे के साथ घर पर आए हुए थे। दोपहर करीब 4 बजे पिंटू उर्फ सुनील अपनी पत्नी सीमा व 9 माह के बालक अविनाश को अपने घर लेकर गया था। बड़ा बेटा राजवीर (9) अपनी नानी के पास ही रह गया था। शाम को पता चला कि पिंटू उर्फ सुनील ने सीमा पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मां को लेकर रामपुरा पहुचा, जहां पर घर से कुछ ही दूरी पर सीमा का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ था। जिसको एमबीएस अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वारदात के दौरान आरोपी पिता बंटी उर्फ सुनील ने अपने 9 माह के मासूम बालक पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिससे उसके सीने व हाथ के नीचे गम्भीर घाव आये थे। बालक उसकी दादी के पास था, जब उन्हें बालक के चोट लगने की जानकारी लगी तो रात को जेकेलोन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आज सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली थानाधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी व 9 माह के मासूम बालक के कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में आज मर्तक मां व बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों का शव पीहर पक्ष को सुपुर्द किया गया है। इस मामले में मृतक महिला के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश शर्मा/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...