back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में दो सड़क हादसों में 7 की मौत, कई घायल

गुवाहाटी, 24 मई (आईएएनएस)। असम में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दर्राग जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जबकि नगांव जिले के कालियाबोर में हातीबोंधा में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दर्राग हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर सिपाझार कॉलेज चौक इलाके में उस समय हुआ, जब पीड़ित सुबह की सैर पर निकले थे। घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से टकराने से पहले राहगीरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक और हेल्पर दोनों मौके से फरार हो गए। नगांव में हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ऑटो-रिक्शा और एक मालवाहक की आमने-सामने टक्कर हो गई। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...