back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने में मदद के लिए 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी रैकेट के संबंध में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये रैकेट रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में प्रवेश करने और जाली दस्तावेजों के आधार पर बसने में मदद कर रहा था। यह गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और देश के अन्य हिस्सों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। एनआईए ने असम, मेघालय और कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली। आरोपियों की पहचान गिरोह के मुखिया कुमकुम अहमद चौधरी उर्फ केके अहमद चौधरी उर्फ असिकुल अहमद और सहालम लस्कर, अहिया अहमद बापन अहमद चौधरी और जमालुद्दीन अहमद चौधरी के रूप में हुई है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या मुसलमानों को भारतीय क्षेत्र में फिर से बसाने के लिए उनकी अवैध तस्करी से संबंधित है। एनआईए ने दिसंबर में इस संबंध में सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज किया था। मामला आईपीसी की धारा 370 और 370 (ए) के तहत दर्ज किया गया। एनआईए ने कहा कि रैकेट का मास्टरमाइंड चौधरी बेंगलुरु से इस अवैध तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इस रैकेट के अन्य सक्रिय सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं। एनआईए अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, आज चौधरी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज की गई तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज, लेख और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵