back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए बंगाल रवाना हुई एनडीआरएफ की 5 टीमें (लीड-1)

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की नौवीं बटालियन की पांच टीमें संभावित चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई हैं। एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को कहा कि वायुसेना की विशेष उड़ान रविवार को पटना हवाईअड्डे से एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन के सेकेंड कमांड ऑफिसर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीमों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। सभी पांच टीमें अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन और संचार उपकरणों से लैस हैं। सिन्हा ने बताया कि इन टीमों को नई दिल्ली में एनडीआरएफ मुख्यालय के आदेश के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में तैनात किया जाएगा। टीमों में कुल 145 एनडीआरएफ कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात यास को लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा पर पड़ने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ के जवान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और सभी कोविड दिशा-निदेशरें का पालन करने का पूरा ध्यान रखेंगे। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Cyclone Senyar का खतरा बढ़ा: कुछ ही घंटों में लैंडफॉल, अंडमान–तमिलनाडु–केरल में अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार देर रात बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...