5-killed-10-injured-in-road-accident-in-assam
5-killed-10-injured-in-road-accident-in-assam

असम में सड़क हादसे में बिहू मंडली के 5 लोगों की मौत, 10 घायल

गुवाहाटी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के बिश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 युवकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रोंगाली बिहू मंडली एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, हादसा उस वक्त हुआ, जब शनिवार देर रात असम के बिश्वनाथ जिले के गोहपुर में वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। बिहू मंडली, (जिसमें 20 लड़के और लड़कियां शामिल थीं) हुसोरी (पारंपरिक असमिया रोंगाली बिहू गीत और नृत्य) का प्रदर्शन करके घर लौट रही थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए गोहपुर सिविल अस्पताल और कैथोलिक अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौतों पर शोक व्यक्त करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और घायलों को हर जरूरी मदद मुहैया कराने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कल रात बिश्वनाथ में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत से गहरा दुख हुआ। संजय बसुमतारी (17), कोलीमन बसुमतारी (21), बोनार्ली बोरो (15), बुद्धिमोती बोरो (14) और राधिका दैमारी (15) के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। --आईएएनएस एचके/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in