back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएसएफ भर्ती परीक्षा में सेलफोन का इस्तेमाल करने पर 5 गिरफ्तार

गुरुग्राम, 31 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता टीम ने बीएसएफ भर्ती परीक्षा के दौरान कथित तौर पर अनुचित साधनों का सहारा लेने वाले पांच उम्मीदवारों को पकड़ा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। परीक्षा के दौरान चार परीक्षार्थी मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े गए, जबकि पांचवां उम्मीदवार एक मूल उम्मीदवार की ओर से परीक्षा में शामिल हुआ था। भोंडसी थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती के लिए बल ने रविवार को सोहना के आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जांच के दौरान बीएसएफ की विजिलेंस टीम ने पाया कि कुछ अभ्यर्थी सेलफोन का इस्तेमाल कर रहे थे। यह पाया गया कि पंकज नाम का एक उम्मीदवार मनोज कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵