back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में मेडिकल छात्रों पर नैतिक पुलिसिंग के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 28 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल के पास हुई कथित नैतिक पुलिसिंग के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयुक्त शशि कुमार ने कहा कि आरोपी ने रविवार को उस वाहन को रोका था, जिसमें एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में पढ़ने वाली तीन लड़कियों सहित 6 छात्र यात्रा कर रहे थे। वे मालपे समुद्र तट क्षेत्र में गए थे और जब लौट रहे थे, उसी दौरान उन्हें रोका गया। इस बारे में सूरथकल थाना क्षेत्र के छात्रों पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। आरोपी ने एक छात्र को वाहन से घसीटा, जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में दर्ज कराई गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि अज्ञात पुरुषों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने कहा, हमारे पुलिस निरीक्षक शरीफ, जो अपनी निजी कार में उसी सड़क से गुजर रहे थे, भीड़ को रोका और नियंत्रित किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए छात्रों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लड़कों के समूह ने लड़कियों के साथ बदसलूकी की सूचना मिलते ही उन्होंने कार रोक दी। उन्होंने कहा, जब हमने मामले की जांच की तो ऐसा कुछ नहीं मिला। सभी एक ही कक्षा के हैं और अपने पेशेवर पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष में पढ़ते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या समूह के लड़के एक अलग धर्म के थे, आयुक्त शशि कुमार ने कहा कि यह भी हमले के कारणों में से एक था। एक राहगीर द्वारा बनाया गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मेडिकल के छात्र यात्रा पर मालपे बीच के पास एक द्वीप पर गए थे। आरोपी व्यक्तियों ने उनका पीछा किया। जब समूह ने मेडिकल छात्रों को निशाना बनाया तो वे भीड़ से भिड़ गए और उनसे सवाल किया कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। मामले की जांच जारी है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...