back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जकार्ता के पास जेल में आग लगने से 41 की मौत, दर्जनों घायल

जकार्ता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट तांगेरंग शहर की एक जेल में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जकार्ता के पुलिस प्रमुख महानिरीक्षक फादिल इमरान ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों और स्वास्थ्य क्लीनिकों में ले जाया गया और उनमें से आठ की हालत गंभीर है। जकार्ता के पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ आयुक्त युसरी यूनुस ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार तड़के 2:20 बजे लगी और इसे साढ़े तीन बजे तक बुझा दिया गया। इंडोनेशिया के कानून और मानवाधिकार मंत्रालय में जेल विभाग की प्रवक्ता रिका अपरिंती ने कहा कि यह भीड़भाड़ वाला ब्लॉक था, जिसे 40 कैदियों को रखने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसमें 122 कैदी रह सकते हैं। उनके अनुसार, प्रभावित ब्लॉक में रखे गए कई कैदी ड्रग और नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में शामिल थे। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵