back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिहाड़ जेल में हाथापाई में 4 कैदी, 2 जेल अधिकारी घायल

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। तिहाड़ जेल अधिकारियों और कुछ कैदियों के बीच शुक्रवार को हुई हाथापाई में 4 कैदियों और एक सहायक अधीक्षक और जेल के एक वार्डन सहित 6 लोग घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने कहा, जेल नंबर 4 के अंदर तिहाड़ जेल के अधिकारियों और कैदियों के बीच हाथापाई हुई। इस घटना में 4 कैदियों के साथ सहायक अधीक्षक सुनील और वार्डन नीरज शौकीन घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जेल नंबर 4 में कुछ कैदी शुक्रवार शाम एक अन्य कैदी को पीटने की कोशिश कर रहे थे और जेल स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, जेल अधिकारियों और कैदियों सहित सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵