back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में राजद प्रत्याशी के 4 निजी सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार शंभू सिंह के चार निजी सुरक्षा गार्ड को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 3 रायफल और एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस अब जब्त हथियार की मजिस्ट्रेट से भी जांच कर सत्यापन करा रही है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर अहियापुर से चार लोगों को पकड़ा गया, जिनके पास से पुलिस ने 3 रायफल और एक पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि इसका लाइसेंस है और जम्मू काश्मीर का है। इसके बाद दूसरे राज्य का लाइसेंस होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इसका पता लगा रही है कि जब्त हथियार का ऑल इंडिया परमिट है या सिर्फ जम्मू कश्मीर में ही मान्य है। इधर, पुलिस को यह पता चला है कि उक्त चारों राजद प्रत्याशी शंभू सिंह के निजी सुरक्षा गार्ड हैं। मुजफ्फरपुर नगर पुलिस उपाधीक्षक रामनरेश पासवान ने बताया कि बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। उन्होंने बताया कि अहियापुर थाना में प्रत्याशी शंभू सिंह सहित गिरफ्तार चारों सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, राजद प्रत्याशी शंभू सिंह ने इसे विरोधियों की चाल बताते हुए कहा कि ये सभी समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी हमें परेशान करने के लिए ऐसी चाल चल रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...