back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में आवारा कुत्तों के हमले में 38 भेड़ों की मौत, भाजपा सांसद ने की मुआवजे की मांग

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ प्रखंड के एक गांव में आवार कुत्तों के हमले में 38 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि छह भेंड़ अभी भी घायल हैं। इधर, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव शनिवार को भेड़पालकों से मुलाकात की और उनके लिए मुआवजे की मांग की। फुलवारीशरीफ के गोनपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात आवारा कुत्ते सुरेश पाल और सुक्खू भगत के चहारदीवारी के अंदर घुस गए और भेड़ों पर हमला कर दिया। इस हमले में 38 भेड़ों की मौत हो गई जबकि 6 भेड़ें घायल हो गईं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव गोनपुरा गांव पहुंचे और भेड़पालकों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता रामपाल यादव ने कहा कि ये गरीब लोग हैं। भेड़ पालन इनका खानदानी पेशा है और इसी से इनकी जीविका चलती है। उन्होंने कहा, कुत्तों के इस हमले से इनलोगों को भारी नुकसान हुआ है। भेड़पालकों ने बताया कि एक भेड़ की कीमत 7-8 हजार होती है। भेड़ों की मौत से उन्हें करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद ने कहा कि इन लोगों का मुख्य पेशा भेड़पालन ही है। सांसद ने घटनास्थल से अनुमंडलाधिकारी पटना सदर और अंचलाधिकारी फुलवारीशरीफ से बात कर सरकार से मुआवजा की राशि फौरन देने को कहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵