back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के 3 वैज्ञानिक फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में फंसे

जालौन (यूपी), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज में तीन मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट-कम-जूनियर साइंटिस्ट कई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्टो में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में फंस गए हैं। अब तक ऐसी 15 रिपोर्टे मिल चुकी हैं। जूनियर वैज्ञानिकों में जालौन के उरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी लैब में तदर्थ आधार पर कार्यरत दो महिलाएं भी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी. नाथ ने कहा कि नियमित निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जहां बाकी जगहों पर मामले घट रहे हैं, वहीं जालौन में मामले बढ़ रहे हैं। जब इस मामले पर जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ चर्चा की गई तो तय हुआ कि रिपोर्ट को क्रॉस चेक किया जाए। फिर सभी सैंपल एक साथ झांसी मेडिकल कॉलेज, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ भेजे गए, जहां सैंपल नेगेटिव निकले। प्रशासन ने उचित विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीनों वैज्ञानिकों ने मामले को छुपाने के लिए सभी को गुमराह करने के प्रयास में झूठे दावों के साथ स्थानीय मीडिया का रुख किया। डॉ. नाथ ने कहा, माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रमुख डॉ. गोपाल द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर और जालौन के जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से परामर्श के बाद मैंने अपने वरिष्ठों को कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करते हुए विवरण भेजा है। इस बीच, हम यहां कॉलेज स्तर पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵