back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में एमट्रैक ट्रेन के वाहन से टकराने से 3 की मौत, 1 घायल

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया ने अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के एक एमट्रैक ट्रेन दक्षिण कैरोलिना राज्य में रेलवे क्रॉसिंग पर एक वाहन के टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ चार्ल्सटन फायर डिपार्टमेंट को 2:30 बजे ईटी से ठीक पहले नॉर्थ चार्ल्सटन में रिमाउंट रोड रेलरोड क्रॉसिंग पर हुई घटना के बारे में एक कॉल आया, जहां चार लोगों के जख्मी होने की खबर मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उनमें से तीन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। दमकल विभाग के एक बयान के अनुसार, टक्कर के समय एमट्रैक ट्रेन, जो टक्कर के समय लगभग 500 यात्रियों को ले जा रही थी, वो वाहन को टक्कर मारने के बाद रूकी। घटना के कारणों की जांच की जा रही थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵