back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत

मंदसौर/भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की हुई मौत के मामले में सरकार और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है वहीं शराब बेचने के आरोपी के मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, खकराई गांव में रहने वाले लोगों ने शनिवार को शराब पी थी, इनमें से 3 लोगों की शनिवार और रविवार के दौरान मौत हो गई । इस मामले के सामने आने पर राज्य के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया, यह विधानसभा क्षेत्र देवड़ा का है उन्होंने आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी मनोज पुष्प के निर्देश पर अवैध शराब बेचने वाले योगेंद्र के मकान को ढहा दिया गया है। वहां जेसीबी देर रात को चलाई गई। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश भी दिए हैं। जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा और कहा , शिवराज सरकार में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना ,भिंड ग्वालियर के बाद अब मंदसौर जिले के खकराई गांव में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत व कुछ लोगों की गंभीर हालत ही खबर सामने आई है। प्रदेश के आबकारी मंत्री के क्षेत्र की यही स्थिति है। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵