25-bodies-recovered-from-mass-graves-in-libya
25-bodies-recovered-from-mass-graves-in-libya

लीबिया में सामूहिक कब्रों से 25 शव बरामद

त्रिपोली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीबिया के अधिकारियों ने तरुना शहर में पांच नई खोजी गई सामूहिक कब्रों से 25 अज्ञात शव बरामद किए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपोली और उसके आसपास संयुक्त राष्ट्र समर्थित पूर्व सरकार के खिलाफ युद्ध के दौरान राजधानी त्रिपोली से लगभग 90 किमी दक्षिण में स्थित, तरुना कभी पूर्वी-आधारित सेना का मुख्य सैन्य अभियान केंद्र था। एक कब्र में 10 शव थे, दूसरे में 9 थे, तीसरे में 4 थे और शेष दो कब्रों में से प्रत्येक में एक शव था। रिसर्च एंड आईडेंटिफिकेशन के जनरल अथॉरिटी ने कहा कि शहर में अधिक सामूहिक कब्रों की तलाश चल रही है। एक हफ्ते पहले, तरुना में दो सामूहिक कब्रों से 10 अज्ञात शव बरामद किए गए थे। जून 2020 में तरुना में खोज की शुरूआत के बाद से, शहर में दर्जनों अज्ञात शवों वाली कई सामूहिक कब्रें खोजी गई हैं। --आईएएनएस एचके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in