राजगढ़, 22 जून (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित गोपालपुरा जोड़ और पच्चासी गांव के मध्य से अज्ञात बदमाश कंटेनर से एमआरएफ कंपनी के 223 नग टायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मंगलवार को चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी आनंद (40) पुत्र रामचरण शर्मा ने बताया कि 19 जून की रात कंटेनर क्रमांक एमपी 09 एफएच 0947 से एमआरएफ कंपनी के टायर लेकर जा रहा था। इसी दौरान सारंगपुर क्षेत्र में गोपालपुरा-पच्चीसा गांव के बीच अज्ञात बदमाश कंटेनर से 223 नग टायर चोरी कर ले गए। कीमत का अनुमान कंपनी के द्वारा बिल प्राप्त होने पर लगाया जाएगा। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




