back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलवान निशा हत्या मामले में आरोपी कोच सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में महिला पहलवान और उनके भाई की हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार द्वारका इलाके से दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार मुख्य आरोपी कोच पवन व अन्य साथी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं इस घटना में आरोपी सचिन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल हरियाणा के सोनीपत जिले के हलालपुर गांव में कोच और उनके साथियों ने निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं दहिया की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, वारदात के दौरान पांच से छह गोलियां चलीं। घटना के बाद निशा दहिया का शव एकेडमी के गेट पर मिला वहीं उनके भाई का शव थोड़ा दूर जाकर मिला था। इसके अलावा दोनों आरिपितों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस जल्द ही आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories