back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में होली में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 196 का कटा चालान

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में होली के त्योहार के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 196 लोगों के चालान किए गए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। शराब पीकर गाड़ी चलाने के अलावा बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने पर 1,673 लोगों, ट्रिपल राइडिंग के लिए 275 और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 25 लोगों पर मुकदमा चलाया गया। चूंकि इस साल होली के त्योहार के साथ शब-ए-बारात भी था, इसलिए पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी थी। पुलिस ने कहा, रात में शब-ए-बरात समारोह के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 248 लोगों के चालान किए गए। रात के दौरान 39 लोगों पर मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के बैठने के लिए मुकदमा चलाया गया था। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि उन्होंने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। त्योहारों के दिन विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल को देखा गया ताकि किसी भी तरह की गुंडागर्दी को रोका जा सके जो अक्सर उत्सव की आड़ में उपद्रवियों द्वारा की जाती है। दोनों त्योहार बिना किसी बड़ी घटना के शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵