back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में सिलेंडर फटने से 13 घायल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के ओखला इलाके में गुरुवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के पास एक रेस्तरां के अंदर हुए एक संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट में कम से कम 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के मुताबिक, यह एसी कंप्रेसर या सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका है। सभी घायलों को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस ने यह भी कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵