back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिलक ब्रिज-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के तिलक ब्रिज और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद इस रूट पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बीटीपीएन (बोगी टैंक पेट्रोल और नेफ्था) से लदी थी। फिलहाल इस मामले के संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रूट को भी सामान्य किया जा रहा है। वहीं इससे पहले कोयले से लदी मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। रेलवे के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ये हादसा हुआ था। कोयले संकट के बीच इस तरह के हादसों के कारण रेलवे को कई फेरों को रद्द करना पड़ता है। खासतौर पर डेडीकेटेड कॉरिडोर पर यह हादसे अन्य माल गाड़ियों की आवाजाही को बेहद प्रभावित करते हैं। ऐसे में जब रेलवे लगातार कोयले की पूर्ति के लिए फेरों में बढ़ोतरी कर रही है उस समय ऐसा हादसा बिजली संकट और कोयले की कमी को और बढ़ा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली-हावड़ा रूट देश के सबसे व्यस्तम रेलवे मार्गो में से एक है। इसी रूट से अधिकतर गाड़ियां कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बिहार व बंगाल तक जाती हैं। वहीं मालगाड़ी के जरिए ज्यादा से ज्यादा कोयले की सप्लाई की जा रही है। वहीं, रेलवे बिजली संयंत्रों को कोयला पहुंचाने के लिए प्रति दिन औसतन 498 रैक उपलब्ध करा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि इनमें से सिर्फ 417 रैक का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आंकड़ा ऐसे समय आया है, जब कुछ कोयला आधारित बिजली संयंत्र ईंधन आपूर्ति के मुद्दे से जूझ रहे हैं। रेलवे ने इस साल कोयला रैक के लिए प्रतिदिन औसतन 26,386 वैगन उपलब्ध कराए हैं जबकि 2020-21 में यह संख्या 21,824 वैगन थी। इस साल 10 मई को रेलवे ने वैगन की संख्या बढ़ाकर 29,283 और 11 मई को 29,944 कर दी थी। –आईएएनएस पीटीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...