back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर दिल्ली में कटे 1260 चालान

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में जहां कोरोना के मामलों में कमी आई है तो वहीं चालान की संख्या भी पहले की अपेक्षा में कम हो रहे है। गत गुरूवार को हुए चालानों की संख्या की अपेक्षा में शुक्रवार हुए चालानों की संख्या कुछ ज्यादा रही रही। दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार दिन भर में 1260 चालान किए गए हैं, जिनमें से मास्क न पहनने को लेकर 1068 चालान किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मास्क न पहनने को लेकर की गई कार्रवाई के अलावा 192 चालान सोशल डिस्टेंस को लेकर भी किया गया है। वहीं पब्लिक गैदरिंग करने और यहां वहां थूकने के मामले में शुक्रवार को एक भी चालान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान 19 अप्रैल से लेकर 11 जून तक मास्क न पहनने को लेकर एक लाख नौ हजार 75 चालान किए जा चुके हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन को लेकर 18,790 चालान हो चुका है। साथ ही पब्लिक गैदरिंग को लेकर भी 1532 चालान पुलिस टीम कर चुकी है। यहां वहां थूकने को लेकर 72 चालान किए जा चुके हैं, जबकि कुल चालानों की संख्या एक लाख 29 हजार 590 तक पहुंच गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵