back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा 11 क्विंटल गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार

गया, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र से पुलिस और उत्पाद विभाग ने वाहन तलाशी अभियान के दौरान एक कंटेनर (बड़ा ट्रक) से 11 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा (एक प्रकार का मादक पदार्थ ) की एक बड़ी खेप सोमवार की रात गया होकर जाने वाली है। इसी सूचना के आधार पर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल के पास वाहनों का तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में एक कंटेनर जिसका नंबर एचआर 38 डब्ल्यू 7582 की तलाशी ली गई तो उसमें से 11 क्विंटल गांजा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि कंटेनर में चालक के पीछे विशेष रूप से एक बॉक्स बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी अभियान को देखते ही वाहन पर सवार अन्य लोग तो भागने में सफल हो गए, लेकिन वाहन पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई। सिंह ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया कि यह गांजा कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। बरामद गांजे की कीमत खुले बाजार में दो करोड रुपये आंकी जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵