back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तंजानिया में बस में आग लगने से 1 की मौत, 19 घायल

दार एस सलाम, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। तंजानिया के दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र सोंगवे में एक बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी और टक्कर लगने से उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोंगवे क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जेनेट मैगोमी ने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समय अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे हुई, जब जाम्बिया के साथ सीमा के पास मबोजी जिले में ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। मैगोमी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मृत यात्री और 19 घायल यात्री कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के नागरिक हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होांने कहा कि बस ने एक खराब ट्रक को टक्कर मार दी, जो सड़क के किनारे खड़ी थी। ट्रक सोंगवे क्षेत्र से रुकवा क्षेत्र में सीमेंट ला रही थी। मागोमी ने कहा कि बस के चालक सहित घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष इलाज के लिए मबेया क्षेत्रीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अन्य घायल यात्रियों को सोंगवे क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोंगवे के क्षेत्रीय आयुक्त, ओमरी मगुम्बा ने कहा कि आग से बस और यात्रियों का सामान जल कर राख हो गया। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...