जोधपुर, 30 जून (हि.स.)। शहर की बनाड़ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक 007 गैंग का गुर्गां है। जोकि सहीराम भवाद से जुड़ा है। अब पकड़े गए बदमाशों ने एक छात्र को ऑनलाइन पिस्टल बेचने के बहाने 36 हजार की ठगी की थी। इन लोगों ने कई और लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी है। दो तीन दिन पहले दोनों बदमाशों को चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने अवेध हथियारों के साथ पकड़ा था। दोनों अभी बनाड़ पुलिस की अभिरक्षा में है। बनाड़ थानाधिकारी सीतराम खोजा ने बताया कि कुछ दिन पहले बाड़मेर के एक छात्र की तरफ से ऑन लाइन ठगी की रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें हथियार बेचने के लिए शातिर ने ऑन लाइन 36 हजार रूपए ऐंठ लिए थे। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया। बाद में पता लगा कि अवैध हथियार 007 गैंग के गुर्गौं द्वारा बेचा जा रहा था। इस बीच चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड ने अवैध हथियारों के दो युवक जानादेसर झंवर निवासी भानूप्रताप उर्फ झंूजाराम देवासी और डांगियावास के पीथावास हाल दस दुकान सारण नगर निवासी पुखराज उर्फ महादेव पुत्र मोहन जाट को गिरफ्तार किया था। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि भानू प्रताप 007 गैंग का गुर्गां है। जोकि सहीराम भवाद से जुड़ा हुआ है। सहीराम को कु छ अरसे पहले तत्कालीन डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव की तरफ से फायरिंग किए जाने पर पकड़ा गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। बाद में सहीराम जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। कोई और वारदात के बाद फरार हो गया। जो अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर




